अजमेर जिले के तिलाना गांव मे जयपुर से आये दुल्हे ने टीका लौटा कर लिया कुप्रथा नष्ट करने का लिया संकल्प

अजमेर जिले के तिलाना गांव मे जयपुर से आये दुल्हे ने टीका लौटा कर लिया कुप्रथा नष्ट करने का लिया संकल्प

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक के ग्राम तिलाना मे गिरधर सिंह राठौड़ की पुत्री चीकू कंवर (धापू) का विवाह लुहाकना (जयपुर) निवासी दीपक सिंह पुत्र मुकेश सिंह शेखावत के साथ हुआ । जिसमे वधु पक्ष की तरफ से वर पक्ष को 1,51,000 का टीका दिया । जिसे मौक़े पर ही वर पक्ष ने इसे समाज मे पुराने समय से चलती आ रही इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए वापस लौटा कर 1 रुपए और नारियल स्वीकार कर समाज को टीका प्रथा ख़त्म करने की सीख दी ।
इस पर समस्त ग्राम वासियो ने ताली बजा कर वर पक्ष के लोगो का अभिनन्दन किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment