वर्ष में 1100+ सामायिक एवं 4745 ॐ भिक्षु माला के संकल्प के साथ जैन संस्कार विधि से मासखमन तप अनुष्ठान संपूर्ति संस्कार – तेयुप चलथान
विकेश दक/दिव्यांग जगत
चलथान, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद्-चलथान द्वारा श्री लादुलालजी पोखरना की धर्मपत्नी, श्रीमति प्रेमिलाबेन पोखरना के मासखमन की तपस्या के उपलक्ष में तप अनुष्ठान संपूर्ति जैन संस्कार विधि से दिनांक 24 अगस्त 2022 बुधवार सुबह 11:30 बजे करवाया गया। संस्कारक विकेश दक ने जैन मंत्रोच्चार के द्वारा मंगलभावना यंत्र स्थापित करवाकर कार्यक्रम संपादित किया । विकेश दक ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 355 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर, फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है। इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है।संस्कारक विकेश दक ने उपस्थित परिवार जनों को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प त्याग करवाये। श्रीमति प्रेमिलाबेन पोखरना ने 1वर्ष में 1100+ सामायिक, अन्य परिवार जनों ने भी अपनी धारणा अनुसार त्याग संकल्प किए। कार्यक्रम में भिलोडा़ उपसभा अध्यक्ष महावीर चावत मंत्री बालुलाल दक ने तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति मंगलकामना प्रेषित की। परिषद की और से पोखरना परिवार को मंगल भावना पत्रक भेट किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल भीलोड़ा की अध्यक्षा रेखा भटेवरा सहित करीब 150 सदस्यो की उपस्थिति रही। परिवार की ओर से लादुलाल पोखरना ने परिषद एवं संस्कारक के प्रति आभार ज्ञापित किया। विस्तृत जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।