नसीराबाद तहसील मे बनी सड़क कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क निर्माण करने का आरोप
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर में रविवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021 व 2022 के संदर्भ में सड़क निर्माण कार्य में नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र के 10 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य आदेश के तहत न्यायालय परिसर मे सड़क निर्माण कार्य किया गया। नसीराबाद नगरपालिका पार्षद महावीर प्रसाद टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य करने वाली बाबा रामदेव कंस्ट्रक्शन फर्म ने सड़क कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर निम्न स्तर का कार्य किया है , जो कि रविवार रात्रि मे बनाई सडक सोमवार सुबह ही जगह जगह से टूटती नजर आई । एडवोकेट रवि चोधरी ने बताया कि इस सम्बन्ध मे ठेकेदार के आदमियों से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि सडक तो ऐसे ही बनेगी जवाब दिया । जिससे न्यायालय परिसर के सभी कर्मचारीयो व अधिवक्ताओं ने भी रोष व्यक्त किया है । सभी ने कहां कि संबंधित फर्म ने घटिया स्तर का कार्य किया है जो पुन रूप से फिर से करवाना आवश्यक है । जिसमे सार्वजनिक विभाग स्वयं जाँच कर इसका निरीक्षण कर कार्यवाही करें।