प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना फेज तृतीय में 70 किलोमीटर सडको का होगा और निर्माण:- सांसद भागीरथ चौधरी।

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना फेज तृतीय में 70 किलोमीटर सडको का होगा और निर्माण:- सांसद भागीरथ चौधरी।

सांसद चौैधरी की अनुशंषा पर अजमेर जिलें में 06 सडक मार्गो और 03 सडक मार्गो पर 150-150 मीटर लम्बाई के लेफ्ट ऑउट ब्रिज का होगा निर्माण कार्य

उक्त सडक निर्माण एवं ब्रिज निर्माण हेतु लगभग 75 करोड रुपयें की राशि होंगी स्वीकृत।

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी के अनुशंषा पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना फेज तृतीय के अन्तर्गत शेष लम्बाई की स्वीकृति हेतु अजमेर जिले के 06 ब्लॉक में 06 सडक निर्माण कार्य अन्तर्गत 70 किलोमीटर एवं 02 ब्लॉक में सडक निर्माण के अन्तर्गत 03 ब्रिज अर्थात पुलिया निर्माण का कार्य कुल 75 करोड रुपये की राशि से स्वीकृत हो रहा है। जिसमें उक्त योजना अन्तर्गत अंराई ब्लॉक में स्थित अंराई से भामोलाव सडक हेतु 14 किमी, भिनाय ब्लॉक में भिनाय ब्लॉक सीमा से जोताया सडक तक 10 किमी, केकडी ब्लॉक में मोलकिया, सलारी, रुपनिवास, मेवदाकलां सडक हेतु 14.20 किमी, मसूदा ब्लॉक में देवमाली से केलू तक सडक हेतु 7 किमी, पींसागन ब्लॉक में एन.एच. 08 से डूमाडा-भांवता-पींसागन सडक हेतु 14.20 किमी. और सिलोरा किशनगढ ब्लॉक में रुपनगढ-सलेमाबाद वाया सिंगला सडक हेतु 10 किमी. के सडक मार्ग का नवीनीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 70 किमी. सडक निर्माण पर लगभग 39 करोड रुपये की स्वीकृति होने जा रही हैं। इसी प्रकार केकडी ब्लॉक में स्थित 02 ब्रिज निर्माण एवं भिनाय ब्लॉक में 01 ब्रिज निर्माण जिनकी लम्बाई 150-150 मीटर के लगभग 36 करोड रुपये की लागत से निर्मित होने जा रहें है। जिसमें केकडी ब्लॅाक में अप ग्रेडेशन ऑफ रोड फ्राम गुलगांव से महरुकलां-आमली-पीपलाज-गोठडा अप टू एमडीआर 154 किमी 0/0 से 21.275 पर स्थित चैनेज संख्या 9/500 से 9/650 पर, एवं चैनेज संख्या 20/200 से 20/350 पर तथा भिनाय ब्लॉक में अप ग्रेडेशन ऑफ रोड फ्राम बडली-गनहेडा-नीमेडा-लामगरा-देवलियाकंला अप टू जिला सीमा किमी. 0/0 से 18/800 पर स्थित चैनेज संख्या 18/650 से 18/800 अर्थात अंतिम छोर पर ब्रिज निर्माण का कार्य होने जा रहा हैं। अजमेर जिले के उक्त सभी ब्लॉकों मे सडक निर्माण कार्य एवं पुलिया निर्माण कार्य से संसदीय क्षेत्र के ग्रामीणों एवं वासिन्दों को सुगम आवाजाही का मार्ग उपलब्ध होगा। ज्ञात रहें कि उक्त सभी सडकों के निमार्ण हेतु स्थानीय जन प्रनिधियों एवं वासिन्दों ने समय-समय पर सांसद श्री चौधरी को क्षेत्र में भम्रण के दौरान पत्र एवं ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित किया था। जिस पर सांसद चौधरी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिला एवं खण्ड अधिकारियों को उक्त सडक निर्माण कार्यों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत प्रस्तावित कराने हेतु निर्देशित किया। पूर्व में सांसद श्री चौधरी की अनुशंषा पर अजमेर संसदीय क्षेत्र के अजमेर जिलें के अंराई, भिनाय, केकडी, मसूदा, सिलोरा और श्रीनगर ब्लॉक में वितिय वर्ष 2020-21 में 17 ग्रामीण सडक मार्गो कें 200 किलोमीटर लम्बाई के डामरीकरण कार्य एवं नवीनीकरण कार्य हेतु लगभग 102 करोड रुपये की राशि से सडक निर्माण कार्य स्वीकृत होकर पूर्ण हुये है। जिनका लोकापर्ण किया जाकर आमजन को सुगम आवाजाही का लाभ भी मिल रहा हैं ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment