अपने पूर्वजो की स्मृति में विधालय के सफाई कर्मी  के पुत्र ने विधालय में कमरा निमार्ण की आधारशिला रखी।

अपने पूर्वजो की स्मृति में विधालय के सफाई कर्मी  के पुत्र ने विधालय में कमरा निमार्ण की आधार शिला रखी।

पंडित पवन भारद्वाज बानसूर

      बानसूर उपखंड क्षेत्र के ग्राम  हरसौरा की  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में  लल्लू राम  वाल्मीकि(बाबूजी) द्वारा कमरा निर्माण की नींव रखी गई। बाबूजी के पिताजी  रामदास  वाल्मिकी ने  स्थानीय विद्यालय में सफाई कर्मी के रूप में काफी वर्ष तक सेवायें दी हैं । बाबूजी ने बताया कि उनके पिताजी ने इस विद्यालय में 2 रू प्रति माह के मानदेय से विद्यालय में सफाई कर्मी के रूप में कार्य किया है। विद्यालय कैम्पस के कण कण में उनके पिताजी का पसीना बहा है।उसी परिश्रम को आज उनके पुत्र ने चिरस्थाई स्मृति बना दिया । मेहनत की सीमित कमाई को दानस्वरूप अपने पुरखों की स्मृति हेतु भेंट करने वाले उदाहरण समाज में विरले ही मिलते हैं। विद्यालय के प्रति ऐसा लगाव और त्याग अनुपम है । विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चौधरी ने लल्लू राम  का हार्दिक आभार व्यक्त किया।   

Author: admin

Comments (0)
Add Comment