भाजपा श्रीनगर मण्डल की आजीवन समर्पण निधि लॉन्चिंग बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा 2 लाख की राशि संग्रहण करने की योजना तैयार

भाजपा श्रीनगर मण्डल की आजीवन समर्पण निधि लॉन्चिंग बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा 2 लाख की राशि संग्रहण करने की योजना तैयार

मण्डल लॉन्चिंग बैठक में 100000 लाख की भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घोषणा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा श्रीनगर मण्डल समर्पण निधि लॉन्चिंग बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष के.के. जोशी तिहारी की अध्यक्षता में श्रीनगर में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक श्रीमती सुनीता यादव का रही ।
श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी ने बताया कि भाजपा श्रीनगर मंडल की समर्पण निधि लॉन्चिंग की बैठक का आयोजन बालाजी की बगीची में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं को बूथ संरचना के संबंध में कार्यकर्ताओं को कहा कि अति शीघ्र हम सभी को बूथ स्तर समिति पूर्ण करनी है । समर्पण निधि अभियान के बारे में मण्डल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों को पार्टी के समर्पण अभियान में पूर्ण रुप से सहयोग करना है । बैठक मे भाजपा श्रीनगर मंडल को दो लाख समर्पण राशि संगठन करने का प्रस्ताव जिला देहात द्वारा दिया गया । जिसके तहत सभी कार्यकर्ताओं , मोर्चा अध्यक्ष को विभिन्न निर्धारित राशि तय करते हुए जिम्मेदारी दी गई एवं आजीवन समर्पण निधि संग्रहण हेतु मंडल की एक कमेटी का गठन किया गया । अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने कार्यकर्ताओं को समर्पण निधि के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी को अपने क्षेत्र – अपने बूथ वाइज क्षेत्रीय भामाशओं को सूचीबद्ध करना है फिर कमेटी द्वारा उनसे संपर्क करके आजीवन समर्पण निधि में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यपालक सुनीता यादव द्वारा
समर्थन निधि अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को निर्धारित राशि संग्रहण करने का सुझाव दिया।
मंडल बैठक में महामंत्री महावीर मेघवंशी ने बूथ संरचना के बारे में बताते हुए कहा कि मंडल की 90% बूथ संरचना पूर्ण हो चुकी है।
बूथ सरंचना समिति को कमल संकल्प पर अपडेट भी किया जा रहा है। मंडल बैठक में हाथीपट्टा निवासी वरिष्ठ एससी मोर्चा उपाध्यक्ष मोहनलाल मेघवंशी को बनाया गया । जिस पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया ।
मंडल बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर यादव , महामंत्री राजू सिंह रावत , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत , मंडल उपाध्यक्ष भागचंद रावत , मंडल मंत्री कुलदीप जोशी , युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कमलेश नागर , समर्पण निधि संयोजक संतोष टांक , जयसिंह परिहार मंडियानी , पूर्व सरपंच सत्यनारायण जांगिड़ , बूथ अध्यक्ष जयसिंह रावत , मोहनलाल मेघवंशी , हंसराज रावत , पंडित जोशी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment