वैष्णव बैरागी सेवा समिति केकडी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोडे बने हम सफर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकड़ी वैष्णव बैरागी छात्रावास में आयोजित चौथा सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को बडे धूमधाम से आयोजित किया गया । सोमवार सुबह कलश व जोडों की बिंदोरी बैंडबाजो के साथ निकाली गई । आशीर्वाद समारोह में अतिथियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैष्णव युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ताजपुरा रहे। विवाह सम्मेलन में वर वधुओं को समिति की ओर से घरेलू सामग्री व सोने चांदी के आभूषण उपहार स्वरूप प्रदान किये गए । इस दौरान पूजा किन्नर ने समिति को 51 हजार रूपये व वर वधु को ड्रेस भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका केकडी अध्यक्ष कमलेश साहू ने की।
इस दौरान छात्रावास समिति के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर, आयोजन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव चौसला , परमेश्वर वैष्णव अरनिया, गोपीकृष्ण वैष्णव बोगला, बृजकिशोर वैष्णव बघेरा, मेजर सत्यनारायण वैष्णव कोहड़ा,उमाशंकर वैष्णव चौसला द्वारा कार्यक्रम मे आये अतिथियों का माला साफा व शील्ड प्रदान कर स्वागत किया गया । सम्मेलन में
डिग्गी मालपुरा जल सेवा समिति के किशन लाल, पोखर मल , जगदीश वैष्णव , महावीर कुम्हारिया , गिरिराज सहित सम्पूर्ण टीम का सराहनीय कार्य रहा , पत्रकार बन्धु उमाशंकर वैष्णव चौसला, मुकेश वैष्णव देराठू , सुरेश वैष्णव सापला, बालमुकुंद वैष्णव सूरजपुरा, गोविन्द वैष्णव केकड़ी का भी माला साफ़ा व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया एवं सभी का आभार प्रकट किया । विवाह सम्मेलन मेंं वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति अजमेर अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव गुलगांव,राजेश वैष्णव प्राण्हेडा ,दिनेश वैष्णव केकड़ी,सर्वेश्वर वैष्णव सांपला, दिनेश वैष्णव रंजीतपुरा,जसराज वैष्णव सुपा, पुरषोत्तम वैष्णव केरोट,रमेश वैष्णव श्यामपुरा, महेश वैष्णव सनगारी, महेश वैष्णव सांपला, शिवराज दिवाकर भगवानपुरा सहित कई समाज बन्धु मौजूद थे। सम्मेलन शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ ।