पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार रुपये का इनामिया गिरफ्तार
शिवेश शुक्ला बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी रुधौली अम्बिका राम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी अरविन्द कुमार शाही व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरा चीगन में मुंडन संस्कार में डीजे बजाने को लेकर अभियुक्त द्वारा लोहे की पाइप से हत्या करने की नीयत से मारने के सम्बंध में थाना कलवारी पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त मस्तराम पुत्र उदयराज को रानीपुर पुल से गोविंदापुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में व आरक्षी करमचंद के दाहिने बांह में कोहनी के उपर लगी गोली लगी, घायल अभियुक्त व आरक्षी को उपचार हेतु सीएचसी कलवारी लाया गया।
बरामदगी व पुलिस कर्मियों पर फायर करने के सम्बंध में थाना कलवारी पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा पूर्व में की गयी थी।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की मेरी रंजिश लव कुश से थी लेकिन अमरजीत बीच में आ गया जिससे उसे मार दिया।