प्रज्ञा युवा मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क रक्त जांच शिविर में आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय द्वारा 100 लोगो कि रक्त जांच की गई।
दिव्यांग जगत / अभिनंदन गादिया
26 दिसंबर 2021, रविवार प्रज्ञा युवा मंच सायरा द्वारा स्नेह मिलन के अवसर पर निःशुल्क रक्त जांच का कैम्प रखा गया, जिसमे 100 लोगो ने लाभ लिया, रक्त की जांच आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय ATDC SURAT द्वारा की गई, कैम्प में निःशुल्क ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल/ क्रीयेटीन की जांच की गई.
कैम्प के सफल आयोजन में प्रज्ञा युवा मंच के अध्यक्ष श्री दीपकजी मेहता ओर उनकी टीम ने सेवा दी, कैम्प स्थल पर तेरापंथ युवक परिषद सूरत के मंत्री श्री अभिनंदन गादिया, उपाध्यक्ष श्री अमित सेठिया, पदाधिकारी एवं एएमसी मुख्य संयोजक और संयोजक भी उपस्थित रहे. रक्त जांच शिविर के आयोजन और संचालन में श्री मनीष परमार का विशेष सहयोग रहा।
आभार के साथ प्रज्ञा युवा मंच द्वारा तेयुप सूरत के पदाधिकारीओ का सन्मान किया गया…।