पीसांगन में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे देरांठू के छात्र ने किया नाम रोशन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पीसांगन में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे देरांठू के छात्र ने किया नाम रोशन

अजमेर । पंचायत समिति पीसांगन मे आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के छात्र शैतान चौधरी ने 100 मीटर दौड़ व 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस छात्र का राज्य स्तर पर चयन हुआ है । छात्र के चयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता तिवारी , शारीरिक शिक्षक बाबूलाल जाट के साथ विधालय के सभी स्टाफ सदस्य , सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ सहित ग्रामवासीयो ने हर्ष प्रकट करते हुए छात्र को हाद्धिक बधाई दे रहे है । धनतेरस के पावन पर्व पर इस युवा ने ग्राम का नाम रोशन किया । जिस पर सभी ग्रामवासियों ने छात्र चोधरी की उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment