अभातेयुप जैन संस्कारक दीक्षांत समारोह में तेयुप चलथान के ३ सदस्यो का हुआ संस्कारक के रूप में चयन – तेयुप चलथान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ऑनलाइन जैन संस्कारक दीक्षांत समारोह का आयोजन तारीख 18 अप्रैल 2022 को रात्रि 9.00 बजे zoom app पर ऑनलाइन किया गया । जिसमे संस्था शिरोमणी महासभा अध्यक्ष श्री मनसुख सेठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । अभातेयुप राष्टीय अध्यक्ष श्री पंकज डागा द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ की विधिवत घोषणा के साथ पधारे सभी अतिथि विशेष का स्वागत अभिनंदन किया गया । महासभा अध्यक्ष श्री मनसुख सेठिया ने कहा की गणधीपति श्री तुलसी का ये अवदान सिर्फ अभातेयुप का अवदान नही अपितु समस्त जैन समाज का अवदान है । इसे सभी अपने जीवन में अपनाए । अभातेयुप राष्टीय महामंत्री श्री पवन मांडोत ने अपने व्यक्तत्व में कहा की जैन संस्कार विधि बने जन जन की विधि । और इस बार ऑनलाइन कार्यशाला में काफी नई परिषदे जुड़ी है । सभी के प्रति मंगलकामना प्रेषित की । अभातेयुप अभूतपूर्व अध्यक्ष श्री मर्यादा कोठारी एवम दिल्ली से समागत श्री विमल गुणेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । ऑनलाइन कार्यशाला में जुड़े संभागीयो में से श्री प्रकाश जैन ,श्री दीपक हीरावत एवम तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने अपने अनुभव शेयर किए । ज्ञान दुगड़ ने कहा की तेयुप चलथान का तो प्रथम लक्ष्य ही यही है की जैनत्व का प्रचार हो प्रसार हो । हर घर घर में जैनत्व की गूंज हो । हर मांगलिक कार्य जैन संस्कार विधि से संपादित हो । और इसी उद्देश्य निमित तेयुप चलथान के ज्ञान दुगड़ ,मनोज कावड़िया ,दीपक खाब्या ,विकेश दक के साथ 4 साथी इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में संभागी बने । तेयुप चलथान के साथी दीपक खाब्या पारिवारिक प्रसंग में व्यस्तता के चलते demo वीडियो नही भेज सके ।
जैन संस्कार विधि के मुख्य प्रशिक्षक श्री डालमचंद नौलखा द्वारा रिजल्ट की घोषणा की गई । जिसमे उन्होंने बताया की इस कार्यशाला में 27 परिषदों से कुल 38 संभागीयो ने भाग लिया । जिसमे 4 सदस्यो ने demo वीडियो नही भेजे । शेष 34 संभागीयो में से 28 संभागी उत्तीर्ण हुवे । जिसमे तेयुप चलथान के ज्ञान दुगड़ ,मनोज कावड़िया ,विकेश दक को आज अभातेयुप अधिकृत संस्कारक के तोर पर लेने की घोषणा की गई । तीन दिन चली इस कार्यशाला की पूर्ण विस्तृत जानकारी अभातेयुप जैन संस्कार टीम के सहप्रभारी श्री संजय भंडारी ने दी । कार्यक्रम का सुंदर सफल सुचारू रूप से व्यवथित संचालन अभातेयुप जैन संस्कार विधि के राष्टीय प्रभारी श्री राकेश जैन द्वारा किया गया । आभार ज्ञापन श्री प्रवीण सिंघी ने किया । कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तेयुप चलथान मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी ।