झडवासा हाईवे पर लूट के मामले मे चार दिनों में ही पुलिस ने 8 लाख की लूट की वारदात का किया पर्दाफाश

झडवासा हाईवे पर लूट के मामले मे चार दिनों में ही पुलिस ने 8 लाख की लूट की वारदात का किया पर्दाफाश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के झडवासा के करीब हाईवे पर 8 लाख की लूट की वारदात का पर्दाफाश रविवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने किया । जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 79 स्थित झड़वासा के निकट नकाबपोश बाइक चालकों द्वारा 8 लाख रुपए लूटने की वारदात का नसीराबाद सदर पुलिस थाना ने 4 दिन में पर्दाफाश कर दिया । साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । मिली जानकारी के अनुसार रामनगर अजमेर निवासी सतीश त्रिपाठी ने सदर पुलिस थाना नसीराबाद को रिपोर्ट दी थी कि वह बीते कई सालों से कोरियर और माल सप्लाई का कार्य करता है । ओर अजमेर से विजयनगर रोजाना कार्य के कारण आना-जाना लगा रहता है । 17 जनवरी को विजयनगर में माल देकर राशि प्राप्त कर ली गई और वहां से जो कोरियर का सामान मिला उसे टैंपू में रख लिया गया था । तभी नानकराम सुंदरदास के भतीजे ने फोन कर बताया सतीश कुमार त्रिपाठी पीआर ज्वेलर्स विजयनगर से पेमेंट लेते आना । उसे फोन कर दिया गया है । उसने पीआर ज्वेलर्स बिजयनगर से 7 लाख रूपए अजमेर पहुंचाने के लिए ले लिए और एक लाख रूपए अन्य सामानों के उसके पास थे । लेकर कुल 8 लाख रूपए एक थैले में डालकर टैंपो की केबिन में रखकर अजमेर के लिए रवाना हुआ था ।  
झड़वासा के निकट पहुंचते ही 2-3 मोटरसाइकिल पर नकाबपोश युवक आए और टैंपो के आगे बाइक लगाकर टैंपो को रूकवा लिया । उनके हाथ में लकड़ी और हथियार थे । टेंपो रुकते ही उन्होंने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी । फिर पैसों का थैला निकाल कर फरार हो गए । उस थैले में हिसाब-किताब का लेखा जोखा भी था । जिस पर उसने नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
घटना का पुलिस ने केसे किया खुलासा
नसीराबाद सदर थानाधिकारी राजेश कुमार एंव उनकी अधीनस्थ टीम ने घटनास्थल से विजयनगर हाईवे तक लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले । सीसीटीवी फुटेज में कैद सदिग्ध व्यक्तियो के चैहरो के आधार पर तलाश शुरू की गई । ओर अपराधियों को गिरफ्त मे ले लिया । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर एएसपी घनश्याम शर्मा, डीवाईएसपी पूनम भरगड और सदर पुलिस थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा व अधीनस्थ टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट के प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए बड़ली भिनाय निवासी भीम खान उर्फ सलमान पुत्र लाल मोहम्मद, तारों का खेड़ा विजयनगर निवासी नवीन पुत्र कैलाश भांबी, हियालिया भिनाय निवासी गोविंद पुत्र जीवराज गुर्जर और हियालिया भिनाय निवासी चेतन पुत्र रघुवीर वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया ।  
इस प्रकरण में तीन और मुलजिमों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है । रविवार की शाम को सदर पुलिस थाना परिसर में एएसपी घनश्याम शर्मा, डीवाईएसपी पूनम भरगड एवं सदर पुलिस थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर प्रकरण का पर्दाफाश किया जा सका है और इस प्रकरण में लिप्त तीन अन्य मुलाजिमों की गिरफ्तारी भी शीघ्र कर ली जाएगी।
टीम मे यह शामिल थे
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने निर्देश पर एएसपी घनश्याम शर्मा , डीवाई एसपी पूनम भरगड के नेतृत्व मे गठित टीम मे सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , उप निरीक्षक मुस्ताक हुसैन , उप निरीक्षक समीर कुमार सैन , हैड कांस्टेबल फुलसिंह , हैड कांस्टेबल श्री राम , हैड कांस्टेबल कालूराम , कास्टेबल धर्मेंद्र सिह , अर्जुन , रवि कुमार , मुकेश , प्रवीण , महिपाल , राहुल , विजेंद्र व स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल देवेन्द्र , हेड कांस्टेबल आशीष कुमार , कास्टेबल हिम्मत , गजेंद्र व मनोज शामिल थे ।
एएसपी ने थानाधिकारी मीणा की सराहना
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा करते समय एएसपी घनश्याम शर्मा ने सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा की सराहना करते हुए बताया कि हाल मे ही उन्होंने 3 साल के लापता बच्चे को ढूढने मे भी मुस्तैदी दिखाई ओर बच्चे को सकुशल बरामद करवाकर मां बाप को सुपुर्द करवाया था ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment