प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंप में पार्षद ने दो परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत करवा कर लिया गोद

प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंप में पार्षद ने दो परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत करवा कर लिया गोद
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर / प्रशासन शहरों के संग अभियान में अन्य विभागों के साथ-साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग भी अपनी सेवाएं देकर सराहनीय कार्य कर रहे है। मंगलवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड नंबर 28 के लिए आयोजित वार्ड कैंप में वार्ड पार्षद शारदा स्वामी ने अपने वार्ड के पूंजा व रजनी के दो परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत करवा कर गोद लिया व दोनों परिवारों के स्वास्थ्य सम्बन्ध सभी खर्च वहन करने की जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर सतवीर बेनीवाल, नर्सिंग अधिकारी नवीन झाझड़िया, कृष्ण थोरी, कमलेश एएनएम, राजेश कुमार,ललित कुमार कोविड सहायक,आंगनबाडी वर्कर, कृष्णा सुपरवाइजर,महिला बाल विकास विभाग कार्मिकों सहित वार्ड के लोग मौजूद थे।
फोटो- कैंप का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment