बजट सत्र मे केकड़ी को जिला बनाया जाये, हिंदू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वधान में बजट स्तर में केकड़ी को जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगे रखी। हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि इसी बजट सत्र में केकड़ी जिला बनाने को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार को आगे आना चाहिए। केकड़ी जिला बनने से लोगों को इसका प्रत्यक्ष रुप से लाभ मिल सकेगा । केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से जिला मुख्यालय की दूरी 100 किलोमीटर एवं जयपुर 135 , भीलवाड़ा 100 , कोटा 125 , टोंक 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है आने जाने में। जिला बनने से काफी हद तक केकड़ी का पिछड़ापन दूर होगा। केकड़ी में जिला मुख्यालय स्तर के सभी सरकारी कार्यालय स्थित है तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों पर उपयुक्त है । केकड़ी को जिला बनाए जाने से आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल सकेगी तथा आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को जिला बनने से काफी हद तक रोजगार एवं विकास में लाभ मिलेंगे।अगले महीने में होने वाले बजट सत्र में केकड़ी को जिला घोषित कर स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जिला देहात अध्यक्ष प्रमोद पारीक ने भी अपनी मांग में बताया की केकड़ी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग है अतः आगामी बजट सत्र में जिला घोषित कि जाये व केकड़ी के चारों छोर टोल नाकों से घिरे हुए है , जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः टोल हटाकर जनता को राहत प्रदान देनी चाहिए।
ज्ञापन देने के दौरान तहसील अध्यक्ष भागचंद सैनी, शहर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नंदसिंह गौढ, शंकर लाल टेलर, कालूराम मेघवंशी, सुनील सोनी, शिवप्रकाश पाराशर, नरेंद्र जैन, अतुल दाधीच,कैलाश जांगिड़, राजेश सुवालका, ओम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।