भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रोता

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रोता

न्यारा मे 51 कुण्डिय शतचंडी यज्ञ के दौरान हो रही है कथा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती न्‍यारां गांव में चल रहे सप्त दिवसीय 51 कुण्डिय शतचंडी महायज्ञ के मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही बालकृष्ण का जन्म हुआ । पूरा पांडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। बाल कृष्ण के दर्शन करने को लोग लालायित प्रतीत हुए। कथा शिव किशोरी वृंदावन ने बताया कि जब धरती पर घोर अत्याचार व त्राही त्राही मची तब भगवान श्री कृष्ण ने देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया । तथा कंस का संहार किया। कथा आयोजक बालक गिरी महाराज व रामदेव गुर्जर (सेकेटरी), सरपंच मुकेश गुर्जर, राजकुमार कटारिया, सुरेश चौधरी बाघसुरी, नांदला सरपंच मानसिंह रावत आदि ने उपस्थित जन-समुदाय को मिठाई और मिठा शर्बत पिला कर आव भगत की तथा राधे नाम का डुपटा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कमलेश गुर्जर, अमरचंद गुर्जर, मुकेश प्रजापति, जितेन्द्र सिह राठौड, शैलेन्द्र बैरवा, वार्डपंच सुरेश माली, चेतन पारीक, सत्यनारायण लक्षकार आदि उपस्थित थे।
दैनिक नवज्योति प्रधान सम्पादक करेंगे महायज्ञ मे शिरकत
ग्राम न्यारा मे आयोजित 7 दिवसीय 51 कुंडिय शतचंडी महायज्ञ मे दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी मंगलवार को शिरकत करेंगे । बालक गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को अजमेर से दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी न्‍यारा मे डुंगरी वाली मां कालकी के दर्शन कर धर्म लाभ लेकर साधु संतो का आशीर्वाद लेंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment