एडवोकेट आत्महत्या प्रकरण मे नसीराबाद बार ऐसोसिएशन ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सीकर जिले के खण्डेला मे वकील हंसराज मावलीया
द्बारा वहां के एस डी एम एंव पुलिस प्रशासन की मिलीभगत एवं धमकी भरे रवैये से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी । उन्हें आत्महत्या हेतू बाध्य करने पर सम्पूर्ण राज्य के वकीलों व आमजन मे ऐसें अधिकारियों के विरुद्ध भय व आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया है । जिस पर नसीराबाद के बार ऐसोसिएशन ने आक्रोश रैली निकाल नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुऐ गिरफ्तार करने की मांग के साथ मृतक के परिवार के एक सदस्य को राजकीय सेवा मे लेने की मांग रखी । दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी । ज्ञापन रैली मे बार ऐसोसिएशन अध्यक्ष फारुख खत्री , आशिष अजमेरा , कमलेश गुर्जर , हेमन्त प्रजापति , परमेश्वर रावत , तारिक सुहैल , रमेश रावत , आभिषेक जैन , दीपेन्द्र सिह गुर्जर , राजेश गोमा , वसीम , धर्मेन्द्र जैन , सुदर्शन सिह मेहरा , रवि चोधरी सहित अन्य कई वकील गण शामिल थे ।