21 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ में सपत्नीक मंत्री जूली ने दी आहुत
दिव्यागं जगत //पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
मुण्डावर उपखण्ड के संत श्री शीतलदास बेनामी आश्रम रैणागिरी में इक्कीस कुण्डीय विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबीनेट मंत्री टीकाराम जूली सपत्नीक आहूति देने पहुंचे।मंत्री जूली ने कहा कि गुरुजी जोड़ा से धोक लगाबा आयो हूं। जूली आज रैणागिरी के बेनामी आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ में पत्नी गीता जूली के साथ आहूती देने पंहुचे थे।जूली ने यज्ञ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यज्ञ, गौमाता,पीपल सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को विज्ञान भी मानने लगा है।जूली ने धर्म की जड़ को सदा हरी बताया।उन्होने यज्ञ के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। साथ ही आश्रम में गौशाला के लिये हर सम्भव सहायता की जायेगी।मंत्री जूली ने कहा कि सरकार ने मुझे समाज कल्याण के विभाग की जिम्मेदारी दी हुई है इस कारण भी मुझे यहां के विकास के लिए जो भी आदेश देंगे वही पूरा होगा। उन्होने जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के समारोह में पंहुचने पर यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस आपके दरबार में धोक लगाने पंहुची है।इस मौके पर टीकाराम जूली के साथ उनकी पत्नी गीता जूली, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंडित गोपी चंद शर्मा तारा देवी शर्मा आंनद बाग उप जिला कलक्टर पंकज बडग़ूजर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष कर्णसिंह चौधरी, उमाशंकर शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक महेश गुर्जर,अशोक पटेल, उमाशंकर शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र गुर्जर, सोनू भारद्वाज, मंशाराम अध्यापक,डॉ.सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान 5मई को विभिन्न रोगों से संबन्धित चिकित्सा कैम्प का भी आयोजन होगा। सात मई को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा।