मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मेजर कमलेश विधालय के 19 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छह का राज्य स्तर पर चयन
अजमेर जिले के नसीराबाद के मेजर कमलेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैंट एरिया ने 65 वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल जीतकर खिताब हासिल किया था। जिसके चलते विद्यालय के 6 छात्रों को राज्य स्तर पर चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक एवं फुटबॉल कोच लक्ष्मण सैनी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में कैंट एरिया स्कूल की टीम ने सेंट पॉल ब्यावर की टीम को 3-2 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। टीम कोच लक्ष्मण सैनी एवं टीम मेनेजर कपिल गुर्जर ने बताया कि विद्यालय के 6 खिलाड़ी मोहम्मद तैय्यब,दानिश, मोहम्मद सोहेल कुरेशी, उत्तम गुर्जर, मनीष सोनी,शुभम गुर्जर राज्य स्तर के लिए अजमेर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता दिनांक 8 नवंबर से 13 नवंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्मेलटर कुरावड उदयपुर मे होगी । इसी प्रकार टेबल टेनिस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैंट एरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता लॉरेंस एंड मायो माकड़वाली में आयोजित की गई थी। जिसमें कैंट एरिया स्कूल नसीराबाद ने स्वामी विवेकानंद स्कूल को हराया।