शाहपुरा में प्रधान पति की खुलेआम दबंगई,नियम विरुद्ध टेंडर साइन करने का कर्मचारी पर बनाया दबाव,नही माने तो की मारपीट।

शाहपुरा में प्रधान पति की खुलेआम दबंगई,नियम विरुद्ध टेंडर साइन करने का कर्मचारी पर बनाया दबाव,नही माने तो की मारपीट।

शाहपुरा पंचायत समिति प्रधान पति धर्मराज चाड़ा की खुलेआम दबंगई देखने को मिली तथा पंचायत समिति कर्मचारी के साथ प्रधान पति धर्मराज चाड़ा, ठेकेदार बेनाथ जाट सहित अन्य ने पंचायत समिति में पंचायत समिति लेखाधिकारी मुकेश कुमार पंचोली से नियम के विरुद्ध जाकर टेंडर के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने व लेखाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।मामले को लेकर मुकेश कुमार ने शाहपुरा थाने में प्रधान पति धर्मराज चाड़ा और अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है और बताया की ग्राम पंचायत नई राज्यास के टेंडर के दस्तावेजो पर साइन करवाने को लेकर प्रधान पति धर्मराज चाड़ा सहित अन्य साथियों ने उस पर दबाव बनाया कर्मचारी नही माना तो उसे प्रधान कक्ष में ले गया जहां मारपीट और हाथापाई की वही मौका देखा कर्मचारी मुकेश जान बचाकर गेट खोलकर पंचायत समिती भवन के बाहर भाग गया तो वहां भी प्रधान पति ने मारपीट और गाली गलौच की,मुकेश ने दी एफआईआर में बताया की प्रधान पति द्वारा पूरी पंचायत समिती को हाईजैक कर रखा है और अनावश्यक मन्थली मांगी जाती है।प्रधान पति धर्मराज चाड़ा ने लेखाधिकारी मुकेश कुमार पंचोली को फोन कर कार्य करने को लेकर धमकी दी लेखाधिकारी ने कार्य में आ रही अड़चने उनको बता दी परंतु प्रधान पति नई राज्यास के टेन्डरों पर हस्ताक्षर करवाना चाहता था इसलिए ब्लैकमेल करने के लिए पैसे मांगने की बात करने लग गया और पंचायत समिति अपने 2 साथियों के साथ पहुंचकर कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई वही रिपोर्ट में तीनो के शराब के नशे में धुत्त होने की बात भी बताई गई।वर्तमान में विकास अधिकारी अतरिक्त कार्य प्रभार एसडीएम के पास है उनके लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया मामले को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्राम्हण समाज ने की गिरफ्तारी की मांग।

लेखाधिकारी पंचोली के साथ मारपीट करने की बात को लेकर ब्राम्हण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम सुनीता यादव को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कर्मचारी के साथ हुई मारपीट को ओछी मानसिकता बताते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई,वही गिरफ्तारी नही होने पर जिले व प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment