नरपत सिंह भागल एडवोकेट के साथ मारपीट व जानलेवा हमला की घटना के विरोध में नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को पुलिस अधीक्षक अजमेर व राजस्व मंडल राजस्थान के नाम सौपा ज्ञापन

नरपत सिंह भागल एडवोकेट के साथ मारपीट व जानलेवा हमला की घटना के विरोध में नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को पुलिस अधीक्षक अजमेर व राजस्व मंडल राजस्थान के नाम सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में गुरुवार को बार एसोसिएशन की ओर से उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व राजस्व मंडल राजस्थान के नाम ज्ञापन दिया। राजस्व बार एसोसिएशन के सदस्य नरपत सिंह भागल के साथ दिनांक 21 जून की रात के समय महादेव ढाबे के मालिक व कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने व जानलेवा हमला किए जाने की घटना से बार एसोसिएशन नसीराबाद के समस्त अधिवक्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया। जिस कारण बार एसोसिएशन उक्त घटना का विरोध करते हुए इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किए जाने की मांग करी। ज्ञापन देते समय बार एसोसिएशन अध्यक्ष फारुख खत्री , आशिष अजमेरा , सुखदेव चोधरी , अभिषेक जैन , नरेन्द्र सिंह राठौड़ , सोरभ सेठी , नरेंद्र प्रकाश , मो. वसीम , रामसिंह रावत , गोरधन सिह गुर्जर , महावीर शर्मा , संजीव गुर्जर , परमेश्वर सिह रावत , तारिक सुहैल , रमेश सिंह रावत , रवि चौधरी , राजेश गोमा , रिद्बेश्वर प्रजापत , शिवसिंह रावत , जितेन्द्र गुर्जर सहित ओर कई अधिवक्ता साथ थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment