नसीराबाद में आज फिर हो गए चालान, रहे सचेत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे बिना मास्क वालो के किऐ जा रहे चालान

अजमेर । राजस्थान सरकार की कोराना गाईडलाईन की पालना हेतू नसीराबाद पुलिस सक्रिय हो गई है । सीटी थानाधिकारी भवंरसिह गौड के निर्देश पर एस आई आरिफ खान , हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह मीणा ,हेड कांस्टेबल गुलाब देवी , कास्टेबल शिवप्रसाद व दीवान सम्पत द्बारा सदर बाजार , पांच बत्ती चौराहे से बिना मास्क निकलने वाले दो पहिए वाहन चालकों के चालान बनाये । जिससे बिना मास्क निकलने वाले मे दहशत रही । पुलिस विभाग ने सभी नागरिकों को बिना मास्क घर के बहार नही निकलने , एक जगह ज्यादा इकट्ठे नही होने के साथ दुकानदारों को भी बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान नही देने की अपील की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment