नसीराबाद मे वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय टांक की पुण्यतिथि पर परिजनों ने न्यायालय परिसर मे लगवाई कुर्सियां
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रघुनंदन टांक की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनकी पुत्री अधिवक्ता एवं रक्तवीर सुश्री रेखा टॉक, उनके पुत्र गंधर्व टाक एवं उनकी पुत्री श्रीमती अनुजा टॉक की ओर से न्यायालय परिसर में आमजन एवं न्यायालय में आने वाले पक्षकारों के बैठने के लिए छायादार स्थानों पर सीमेंट की तीन बेंच लगाई गई । अपने-अपने पक्षकारों के बैठने के लिए अधिवक्ताओं ने स्वयं की ओर से व्यवस्था कर रखी है, परंतु सामान्य पक्षकारों के लिए न्यायालय परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी । जिसे ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष स्वर्गीय टांक की पुण्यतिथि पर अधिवक्ता सुश्री रेखा टाक के मन में यह विचार आया कि इस बार पक्षकारों की सहूलियत के लिए बेंच लगाई जाए । इस विचार का उनके परिजनों ने समर्थन किया एवं परिजनों के सहयोग से आज बार अध्यक्ष एवं अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति में उपरोक्त बैंच लगाई गई । उल्लेखनीय है कि सुश्री रेखा टांक व उनके परिजनों द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय टांक के पुण्यतिथि दिवस पर सेवा कार्य किए जाते हैं, जिसके अंतर्गत अनाथालय में आवश्यक वस्तुएं बांटना दान करना व अन्य कार्य सम्मिलित है ।