नसीराबाद में नगरीय ई मित्र कियोस्क धारकों को नगरपालिका में स्थित एस डी एम कार्यालय पर दी ट्रेनिंग

नसीराबाद में नगरीय ई मित्र कियोस्क धारकों को नगरपालिका में स्थित एस डी एम कार्यालय पर दी ट्रेनिंग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के नगर पालिका ब्लॉक नसीराबाद के एस डी एम कार्यालय स्थित विडियो कान्फ्रेंस हाल मे गुरुवार को नसीराबाद नगरीय क्षेत्र के सभी ई मित्र कियोस्क धारकों की ट्रेनिंग का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग अजमेर द्वारा किया गया । जिसमे LSP अक्ष ऑप्टी फाईबर लिमिटेड के डिवीज़नल हेड द्वारा सभी ई मित्र कियोस्क पर मिलने वाली सभी G2C और B2C सेवाओ तथा ई–मित्र पोर्टल के माध्यम से आम जन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य सरकार द्वारा जोड़ी गई नई सेवाओं के बारे मे प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसमे सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर सुभाष , सहायक प्रोग्रामर अमित शर्मा एवं LSP अक्ष ऑप्टीफाईबर लिमिटेड के डिवीज़नल हेड जितेंद्र लावनियाँ भी मोजूद रहे तथा उनके द्वारा ई–मित्र संचालकों की इन नई सेवाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment