नसीराबाद मे भाजपा मण्डल कार्यक्रताओं ने घर घर संपर्क से समर्थन अभियान चलाया
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे विस्तारक विधायक जनक भाई पटेल के नेतृत्व में भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा गांधी चौक से हनुमान चौक तक संपर्क से समर्थन अभियान चलाया । साथ ही वाल पेंटिग कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बूथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह बनाये गये । बूथ संख्या 168 पर विचार परिवार के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सामुहिक भोजन किया । संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के दौरान डोर टू डोर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़न संपर्क किया । उक्त कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरिता गेना , गजानन राव , मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा , हीरा सिंह रावत , विधानसभा चुनाव संयोजक सुशील गदिया , अशोक तनईचा , विस्तारक रिंकू मीना , महेश सौदे , महेश बबानी , महेंद्र पथरिया , दिनेश बोहरा , संजय मेहरा , संजय यादव , नेमीचंद खींची , राजेश लखन , शानू शर्मा, रोहितास शर्मा , अनिल वर्मा , सलीम भाई मौजपूरी , धनराज जाटोंलिया , रोहित गुर्जर , भगवानदास , सतीश पारचे , सतीश गौड , रामदेव , ललित मेहरा , नवाब कुरेशी, अब्दुल रहिम सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।