नसीराबाद मे दिन दहाडे महिला के बेग से 42 हजार रुपए हुए पार

नसीराबाद मे दिन दहाडे महिला के बेग से 42 हजार रुपए हुए पार

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत /अजमेर

अजमेर । नसीराबाद मे बुधवार को दिन दहाडे एक ग्रामीण महिला के बेग से 42 हजार रुपए पार हो गए । जानकारी के अनुसार बुबानिया ग्राम निवासी मधु दिन मे नसीराबाद के फार्मजी चोक स्थित एसबीआई बेंक से 43 हजार निकलवाकर अपने पास मे रखे बेग मे रखे । उसके पश्चात उसमे से एक हजार रुपये निकाल कर वही पास मे एक ईमित्र पर जमा कराने जा रही थी । वहां जाकर बेग चेक तो बेग के चीरा लगा मिला वह बेग मे रखे 42 हजार रुपए गायब मिले । पैसे चोरी होते ही महिला दहाड मार कर वही रोने लगी । पैसे चोरी की सूचना सीटी थाने मे मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देख फुटेज लिए । बैको के आस पास इस क्षेत्र मे खातो धारकों के साथ पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है । बैंक के बहार होती ऐसी घटनाओं से आमजन मे भय व्याप्त हो रहा है । चोरी की सूचना पर पहुंचे महिला के पति ने नसीराबाद सीटी थाने मे अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment