लोहरवाड़ा मे ज्योति विकास समिति ने बांटे जरूरत बंदों को 500 दरी व कंबल के किट

लोहरवाड़ा मे ज्योति विकास समिति ने बांटे जरूरत बंदों को 500 दरी व कंबल के किट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर सोमवार को ज्योति विकास समिति अजमेर के तत्वाधान में जरूरत बन्दो को दरी ,कंबल व मच्छरदानी के 500 किट वितरण किए गए ।
एक किट में दो कंबल , दो दरी , एक मच्छरदानी तथा एक जोड़ी चप्पल रखी गई है ।पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ के आग्रह पर ज्योति विकास समिति के डायरेक्टर रोबिन मार्शल ने कोरोना काल में भी तीन ट्रक खाद्य सामग्री व वस्त्र बांटे थे । और सोमवार को भी 500 किट डायरेक्टर रोबिन मार्शल ने पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ के मुख्य आथित्य व समाज सेवी जीवराज चौधरी , हगामी लाल माली व सरपंच माया देवी के सानिध्य में किट वितरण किए ।
इस सहायता को पा कर जरूरत बंद ग्रामीण बहुत खुश दिखे ।
इस मौके पर उप सरपंच चतर सिंह राठौड़ ,पुरण मल उदय ,कालू नाथ योगी ,राजू वैष्णव ,मोहन शर्मा ,काना राम खाती ,रामलाल फौजी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment