झडवासा मे युवाओं ने पर्यावरण को बचाने हेतू पौधरोपण कर सन्देश दिया

झडवासा मे युवाओं ने पर्यावरण को बचाने हेतू पौधरोपण कर सन्देश दिया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे में युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया ।
सरपंच भँवर सिंह गौड की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण शुद्धि के लिए शिवपुरा में शिव मंदिर व मंदिर प्रांगण में तुलसी व अन्य कई छायादार पौधे लगाकर इन पौधों की परवरिश से रखवाली का संकल्प लिया । साथ ही सभी ग्रामीणो को दिनो दिन जगंलो को हो रही कटाई से बढते प्रदूषण को कम करने हेतू प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड लगाना जरूर है का सकल्प दिलाया । इस मौके पर ग्रामीण गोपाल सेन, दुर्गाशंकर पारीक, रणजीत सिंह रावत, सांवर लाल मोटिश, दिनेश वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment