झडवासा मे पुलिस विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति रहें सतर्क जानकारी दी

झडवासा मे पुलिस विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति रहें सतर्क जानकारी दी

कही भी असुरक्षा महसूस होने पर 1090 डायल करो और सुरक्षित रहो

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं व नाबालिक बच्चियों से सम्बंधित समस्या अथवा अपराध रोकथाम पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने हेतु “सुरक्षा सखी”का गठन किया गया । इसके साथ महिलाओं की सुरक्षा करने सहित उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के एम एल लाठर की ओर से शुरू किए गए “सुरक्षा सखी” के गठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस आयोजित कार्यक्रम में
पुलिस उपनिरीक्षक शंकर सिंह, सरपंच भँवर सिंह गौड़ और न्यारा सरपंच मुकेश गुर्जर ने उपस्थित सभी जन मानस को इस प्रक्रिया के तहत इसकी सदस्यता, योग्यता, उत्तरदायित्व, क्रियान्वन, पर्यवेक्षक, समीक्षा और प्रक्षिक्षण पर जानकारी देकर इस पर प्रकाश डाला और बताया की “सुरक्षा सखी” जागरूकता अभियान का उद्देश्य, महिलाओं को उनके अधिकार पर जागरूकता लाना व पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है बताया।
और उन्होंने बताया की किसी भी महिलाओं , लड़कियों को बाजार में, खेत पर, नुक्कड़ पर, बस या रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्व या गुंडे बदमाश तत्वों द्वारा परेशान करने पर मोबाइल फोन से 1090 डायल करें और आप अपने आप को सुरक्षित करें । इस नम्बर को डायल करने पर कोई भी महिला या लड़कियां किसी भी परेशानी मे होने पर पुलिस आप तक पहुंच जाएगी।
इस नम्बर को डायल करने में कोई शुल्क नही लगता है । व उपयोगकर्ता के मोबाइल बेलेंस से भी कोई राशि नही कटती है , यह सेवा मुफ्त है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से रेखा व मोहन रिणवा और पूर्व सरपंच शम्भू लाल मेघवंशी, ग्राम साथीन तारा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कालू भड़क, मनसुख जाट, सांवर लाल खारोल, दिनेश वैष्णव सहित कई महिला पुरुष उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment