देरांठू मे करीब 200 कावडिये पुष्कर से लेकर आये जल

देरांठू मे करीब 200 कावडिये पुष्कर से लेकर आये जल

ग्राम मे प्रवेश करने पर ग्रामीणो ने कावडियो का किया गाजे बाजे से स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों की धूम रही । सावन के इस सोमवार को देरांठू के माली समाज के शिव मन्दिर पर माली युवा मण्डल के द्बारा , बामणियाँ बालाजी धाम पर व बगीची बैरी स्थित शिव मंदिर पर भी ग्रामवासियों द्बारा सहस्त्र जलधारा रखी गई हैं । इसके लिए ग्राम के करीब 200 युवा व बच्चे पुष्कर से कावंड लेकर आये । ग्राम के मुख्य चौराहे पर पहुचने पर ग्रामीणो ने सभी कावडियो का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया एवं ग्राम मे जूलूस निकाल कर शिव मन्दिर पहुंचे । जहां बामणियाँ बालाजी मे पंडित दिनेश दाधीच , बगीची बैरी स्थित शिव मन्दिर पर पंडित पवन दाधीच एवं खारी बाडी स्थित माली समाज के शिव मन्दिर पर पंडित लखन शर्मा के सानिध्य मे शिव महिमा स्त्रोत पाठ के साथ सहस्त्र जल धारा हो रही है । सहस्त्र जलधारा के पश्चात सभी मन्दिरों मे शाम को ब्रह्म भोज होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment