देवरा – बांसेली मे गाय से बचने के चक्कर में 150 गहरे कुएं में गिरी विवाहिता

देवरा – बांसेली मे गाय से बचने के चक्कर में 150 गहरे कुएं में गिरी विवाहिता

सिविल डिफेंस के जांबाजों ने सुरक्षित बाहर निकाला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर के नजदीकी ग्राम देवरा-बांसेली में मंगलवार की देर रात खेत में काम कर रही एक विवाहिता गाय से बचने के चक्कर में करीब 150 फीट गहरें कुएं में गिर गई। जिससे उसके शरीर पर चोंटे आई है। वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस व सिविल डिफेंस टीम पहुंच गई। टीम के जांबाजो ने विवाहिता को सुरक्षित कुऐ से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम देवरा निवासी लक्ष्मीनारायण लखारा की पत्नी पाना देवी मंगलवार की रात अपने खेत पर काम कर रही थी। इस बीच उसके पीछे गाय पड़ गई। गाय से बचने के लिए महिला ने खेत में दौड़ लगाई। इस बीच वह खेत में स्थित कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस व सिविल डिफेंस टीम के किशन गोपाल जाट, अशोक अजमेरा, सुनील उपाध्याय व मुकेश अजमेरा , श्याम सुंदर , अमर चंद सांखला भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सिविल डिफेंस के मुकेश अजमेरा ने रस्सियों के सहारें कुऐ में उतर कर विवाहिता को बाहर निकाला। बताया गया है कि कुऐ में गिरने से उसके शरीर पर जगह-जगह चोंटे आई है। कुऐ से निकालने के बाद तुरंत महिला को पुष्कर के अस्पताल मे पहुंचाकर उपचार करवाया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment