डबरैला विधालय मे बच्चों को यौन शौषण से बचने के लिए गुड टच बेड टच से अवगत कराया
अजमेर । नसीराबाद के क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबरेला में ‘नो बेग डे’ की थीम सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित राजस्थान के तहत कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच की जानकारी दी। दक्ष प्रशिक्षक शिवराज बैरवा ने शरीर के विभिन्न अंगों के स्पर्श को महसूस करने एवं बेड टच का अनुभव होने पर चिल्लाने, भागने तथा इस बारे में अपने माता पिता, अभिभावकों, और शिक्षकों को बताने का आव्हान किया। उप प्राचार्य राम दयाल बैरवा ने किसी भी जान पहचान या अनजान व्यक्ति के द्वारा कुछ खिलाने की वस्तु, खिलौने आदि से बहकावे में नहीं आने, तथा कुछ भी बुरा महसूस करने पर बिना शर्म और संकोच के साथियों और अभिभावकों को बताने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य मंजू कंवर ने प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे माता पिता को बताने की आदत डालने पर बल दिया। जिससे वक्त आने पर सही अथवा गलत को आसानी साझा कर सकते हैं। वरिष्ठ अध्यापक भंवर लाल गुर्जर ने बालकों में यह समझ विकसित करने पर बल दिया की उनके साथ क्या सही हो रहा है या क्या गलत है । अवसर पर व्याख्याता फखरुद्दीन खान, वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र कुमार , संगीता शर्मा, मदन लाल प्रजापत, राम सहाय जाट, दिनेश कुमार, मोहित वर्मा, सीमा प्रजापत, माया जाट, आशीष ने अपने विचार व्यक्त किए।