अजमेर के चन्द्रवरदाई मे एक युवक ने अज्ञात प्रस्ततिवश लगाई फांसी

अजमेर के चन्द्रवरदाई मे एक युवक ने अज्ञात प्रस्ततिवश लगाई फांसी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के चंद्रवरदाई में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग क्षेत्रवासियों की मदद से युवक को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, बुधवार देर शाम चंद्रवरदाई में रहने वाले मयंक तवर (24) पुत्र स्वर्गीय श्रवण कुमार ने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बहन जब ऊपर कमरे में गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़कर कमरे में देखा तो उसने फांसी लगा ली थी। जिसे तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया और मामले की सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी गई। गुरुवार को रामगंज थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment