मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में कबूतरों के लिए आये अनाज के कई कट्टो पर चौरों ने हाथ साफ कर दिया। कबूतरों के लिए अभी आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से अनाज आना शुरू हो गया है, यह अनाज बालाजी धाम के राम दरबार के पास बने कमरे में रखा जाता है, जिसका एक गेट बाहर भी खुलता है। चार पांच रोज से मन्दिर में लगातार अनाज के कट्टे आ रहे थे। गुरुवार सुबह अनाज के कट्टे कम नजर आने पर शंका के आधार पर वहां लगाए सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें रात्रि को दो युवक अनाज के कट्टे बहार निकालकर मोटरसाइकिल पर ले जाते नजर आये। जिनकी सीसीटीवी फुटेज में पहचान देरांठू के आदतन नशेड़ी रमेश पुत्र लादू भाकर व लम्बा बालाजी मोहल्ला निवासी सुखपाल माली पुत्र स्वर्गीय मदनलाल माली की रुप में हुई। उन्होंने दो दिन पूर्व सनोद के तेजाजी मन्दिर में भी वारदात करी थी । जिसमें ग्रामीणों ने पकड़ा था। बालाजी मन्दिर में काफी माह से लगाकर कबूतरों के लिए आ रहा अनाज गायब हो रहा था, उस समय वहां लगे सीसीटीवी केमरे सही नहीं होने से पता चल नहीं पाया। अब सभी केमरे चालू करवाने के साथ और नये केमरे भी लगा दिए, जिससे चोरी की जानकारी मिल गई। इस सम्बन्ध में मन्दिर समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ व पुजारी मुकेश वैष्णव ने सदर थाना नसीराबाद में इन दोनों चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया व इनके खिलाफ सक्त कानूनी कार्रवाई के साथ इनका चोरी कर लाया अनाज भी खरीदने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से रखी है।