नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटा सरसों से भरा ट्रक

नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटा सरसों से भरा ट्रक

दिव्यांग जगत/डॉ जगदीश राजौरा

बयाना । बयाना भरतपुर स्टेट हाइवे पर आवारा गौवंश व जंगली पशु दुर्घटनाओं के सबब बने हुए है। जिनके कारण इस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे है। आज गांव विड्यारी के पास रोड पर अचानक आई एक नीलगाय को बचाने के प्रयास में सरसों से भरा एक ट्रक पलट गया। हालांकि ट्रक चालक की सतर्कता व तत्परता से बडा हादसा होने से टल गया। ट्रक चालक असलम खान ने बताया कि वह रामगंजमंडी से सरसों लेकर भरतपुर जा रहा था। इसी दौरान गांव विड्यारी के पास यह हादसा हो गया। जिससे ट्रक में लाखों रूप्ए का नुकसान होना बताया है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment