मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर शहर में नगर निगम के सफाई कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी ने आर्थिक तंगी और लेनदारों की रोज़-रोज की परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठाया। परिजनों का आरोप है कि लेनदार लगातार धमकियां दे रहे थे और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते कर्मचारी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
गंभीर हालत में कर्मचारियों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।