अजमेर जिले में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा का जन्मदिन दो दिवसीय जन्मोत्सव सेवा भाव दिवस के रूप में मनाया जाएगा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा विशाल शर्मा का जन्म दिन बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया जा रहा है । महासभा के उपाध्यक्ष के के जोशी तिहारी (अजमेर)ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा कोटा के जन्मदिन पर अजमेर जिले के सभी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बंधुओं द्वारा जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष केके जोशी किशनगढ़ द्वारा जन्मोत्सव को दो दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया ,,जिसमें प्रथम दिन 101 किलो तरबूज फल गौ सेवा एवं जीव दया में बंदरों को खिला कर सेवा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने बताया कि दूसरे दिन पशु पक्षियों के लिए सार्वजनिक जगहों पर 101 परिंडे लगाने का अभियान शुरू करते हुए सेवा भाव कार्यक्रम किए जाएंगे।
जोशी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल द्वारा हमेशा सेवा भाव कार्यक्रम करने की प्रेरणा दी जाती है । इसी के तहत हम सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सेवा भाव कार्यक्रम करके उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे और ईश्वर से प्रार्थना करें कि राजनीतिक क्षेत्र में भी उन्हें दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति हो।
हमेशा युवाओं को साथ लेकर चलने वाले प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा कोटा सेवा के लिए तत्पर खड़े रहते हैं। जिसका ताजा उदाहरण यह है कि रविवार को जन्मदिन के अवसर पर बिना आहवान के राजस्थान प्रांत की छोटी से छोटी ढाणी इकाई में जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सेवा भाव कार्यक्रम किए जा रहे हैं।