अजमेर जिले मे इन्द्र देवता हुऐ मेहरबान, बारिस से किसानों के खिले चेहरे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर जिले मे इन्द्र देवता की कृपा बरसनी प्रारम्भ हो गई है । वही नसीराबाद के क्षेत्रिधिन गांवो मे शनिवार की रात्रि से प्रारम्भ बारिस का दौर रुक रुक कर चलता रहा , वही रविवार को जम कर बदरा बरसे । दिन मे तेज हवा के साथ आई बारिश से खेत खलिहानों मे पानी भर गया । वही देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर भी क्षेत्र मे अच्छी बारिश के लिए सप्त दिवसीय चंडी महायज्ञ चल रहा है । क्षेत्र मे बारिस का दौर प्रारम्भ होने के साथ ही पहली बार ही अच्छी बरसात होने से किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद बढी है ।