अजमेर मे जनाना के पास भूटान निवासी युवक को ट्रेलर ने कुचला
परीक्षा देकर लौट रहा था हेलमेट हुआ चकनाचूर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे जनाना के पास भूटान निवासी युवक को ट्रेलर ने कुचला
परीक्षा देकर लौट रहा था हेलमेट हुआ चकनाचूर

मौके पर हुई मौत

अजमेर । अजमेर जनाना अस्पताल के निकट भूटान निवासी एक बाइक सवार युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । युवक के साथ बाइक सवार युवती को गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचाया गया । जानकारी के अनुसार
बाइक सवार युवक व युवती भगवंत यूनिवर्सिटी से एग्जाम देकर लौट रहे थे । युवक ने हेलमेट भी पहन रखा था । लेकिन दुर्घटना मे वह भी चूर-चूर हो गया । और जान नहीं बच पाई । पुलिस मामले की जांच में जुटी है । शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment