शिक्षा में सोशल मीडिया का महत्व – उबाना

शिक्षा में सोशल मीडिया का महत्व – उबाना

सोशल मीडिया पर एक दिवसीय प्रचार विभाग कार्यशाला संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आज फेसबुक टि्वटर लिंक्डइन इत्यादि जैसे प्लेटफार्म का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। शिक्षकों, प्रोफेसरों और छात्रों के बीच यह काफी लोकप्रिय हो गया है। एक छात्र के लिए सोशल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । क्योंकि यह उनके लिए जानकारी को साझा करने, जवाब प्राप्त करने और शिक्षकों से जुड़ने में सहायता करता है। यह बात भूपेंद्र सिंह उबाना , प्रधानाचार्य- आ.वि.म. पुष्कर मार्ग ने अविनाश महेश्वरी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित विद्या भारती संस्थान अजमेर के कार्यालय में कहीं। साथ में उपस्थित अध्यक्ष महोदय कमलेंद्र शर्मा ने 18 प्रशिक्षणार्थियों को फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप व इंस्टा की जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के अंत मे संजय कुमार शर्मा , जिला सचिव-विद्या भारती संस्थान अजमेर ने आए सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment