लोहरवाड़ा पंचायत क्षेत्र मे जनता जल मिशन योजना की क्रियान्विति सही नही , लोगो को हो रही है परेशानी

लोहरवाड़ा पंचायत क्षेत्र मे जनता जल मिशन योजना की क्रियान्विति सही नही , लोगो को हो रही है परेशानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में जनता जल मिशन अंतर्गत पेयजल विभाग की देखरेख में रामपुरा , जसवंतपुरा ,हनुवंतिया में घर घर जल सप्लाई हेतु पाईप लाईन डाल कर नल कनेक्शन दिए गए थे ।
नल कनेक्शन के पूर्व ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा द्वारा लाखो रूपयो की लागत से सी सी रोड तथा सी सी ब्लॉक सड़को का निर्माण कराया गया था । जिनको पाईप लाईन डालते वक्त उखाड़ दिया गया । यह कि घर घर कनेक्शन होने के बाद भी जसवंतपुरा में भील बस्ती , मुख्य बाजार तथा बैरवा बस्ती में पानी नहीं आ रहा है ,
विभाग ने गलत जगह वाल्व लगा कर व बिना योजना के ही लाइने डाल दी , जिससे सप्लाई बाधित हो रही है । विभाग का कार्य पूर्ण होने पर भी सड़को को मरम्मत नहीं की । जिससे लोगो को भारी परेशानी हो रही है । जब की सड़क खुदाई के बाद वापस मरम्मत का कार्य ठेकेदार की लागत में शामिल है ।
जसवंतपुरा में तो जगह जगह खड्डे छोड देने के साथ पुरानी पाईप लाईन के पानी की भारी समस्या ओर आ खड़ी कर दी है ।
इसी प्रकार लोहरवाड़ा में हमीद खान के घर के सामने महीने भर से लीकेज से पानी बह रहा है। जिससे खोकरी नाड़ी रोड़ की आबादी में पानी नहीं जा रहा है ।
इस बाबत जन कल्याण समिति के अध्यक्ष व लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिंह राठौड़ ने सहायक अभियंता को कई बार अवगत कराया । परंतु अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है । जिससे ग्रामीणों मे विभाग के प्रति भारी आक्रोश है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment