नसीराबाद ग्रामीण क्षेत्र के अवैध जल कनेक्शन धारियो की ख़ैर नहीं अब जलदाय विभाग करेगा अचानक होगी कार्यवाही

नसीराबाद ग्रामीण क्षेत्र के अवैध जल कनेक्शन धारियो की ख़ैर नहीं अब जलदाय विभाग करेगा अचानक होगी कार्यवाही

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत 8 नवम्बर को राजोसी के 13 अवैध कनेक्शन , 9 नवम्बर को चाट सरदार पुरा के 46 अवैध कनेक्शन , 10 नवम्बर को कोटा चौराहा जीएलआर से पहले 13 अवैध जल संबंध विच्छेद किये । इसके अलावा भी ग्राम कानपुरा के अवैध कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है । इससे पूर्व 10 अक्टूबर को ग्राम न्यारा के 14 अवैध कनेक्शन काटे थे । लेकिन न्यारा वासियो को क़ानूनी कार्यवाही की चेतावनी देने की बाबजूद भी वापस कनेक्शन कर लिए जिससे न्यारा के 5 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़.आई.आर दर्ज करायी गई है । विभाग को ऐसी सूचना प्राप्त हुई है की अवैध कनेक्शन काटने के बाबजूद ग्राम राजोसी, चाट सरदारपुरा, कोटा चौराहा , कानपुरा के लोगो ने वापस कनेक्शन कर लिये है । अतः अब इन गाँवों के अवैध कनेक्शन धरियों को 3 दिन का समय दिया जा रहा है की वे अपना अवैध कनेक्शन हटा ले अन्यथा 3 दिन के पश्चात इन के विरूद्ध न्यारा की तरह अचानक से एफ़आईआर दर्ज करने क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment