बकाया नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन
डिस्कॉम शुरु करेगा सख्ती

बकाया नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन
डिस्कॉम शुरु करेगा सख्ती
एमडी एन एस निर्वाण ने जारी किए आदेश
उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर भी बिल भुगतान के दिलाया जा रहा है याद

अफसरों को दिए तेजी से वसूली के निर्देश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने मार्च के महीने में राजस्व वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बिल जमा नही कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। उपभोक्ताओं को बकाया की जानकारी के लिए मोबाइल पर संदेश भेजा जा रहा है। अधिकारियों को भी तेजी से वसूली के आदेश दिए गए हैं। लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एन. एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम के सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर चल रहे बकाया वसूली के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। डिस्कॉम को 102 प्रतिशत राजस्व की वसूली करनी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । बिल जमा नहीं कराने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
श्री निर्वाण ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिस्कॉम के सभी सहायक अभियंता कार्यालय के सभी कैश कांउटर इस माह शनिवार व रविवार को खुले रखने के निर्देश दिए है। राजकीय अवकाश (होली व धूलण्डी) को छोडकर बिल जमा कराने के लिए कार्यालय खुले रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को अपना बिल जमा कराने में सुविधा हो।
श्री एन. एस. निर्वाण ने बताया कि सभी फीडर इंर्चाजों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उपभोक्ताओं से समझाइश कर बकाया राशि की वसूली करे। श्री निर्वाण ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अपना बिल समय पर जमा कराए ताकि उनके विद्युत कनेक्शन काटने की नौबत ही न आए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment