धरती मां को बचाने से ही मानव का अस्तित्व संभव
अन्नदाता बनेगा अब उर्जा दाता- विजयवर्गीय

धरती मां को बचाने से ही मानव का अस्तित्व संभव
अन्नदाता बनेगा अब उर्जा दाता- विजयवर्गीय

नसीराबाद के डीलक्स होटल मे आयोजित हुआ सेमीनार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पर्यावरण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
सस्टनेबिलिटी हमारे समाज के लिए पर्यावरण पर कम से कम प्रभाव के साथ मौजूदा गति से आर्थिक विकास की जरूरतों को पूरा करने का एक दीर्घकालिक लक्ष्य है। लेकिन यह प्राकृतिक दुनिया और इसकी नाजुक पारिस्थितिकी को संरक्षित करने से कहीं अधिक है। यह व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं की वृद्धि और विकास को सक्षम करने के बारे में है ताकि समाज के सभी हिस्से यह सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव से काम करें कि आने वाली पीढ़ियों के पास जीवित रहने के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन हों।
मीरा क्लीनफ्यूल्स लि द्वारा नसीराबाद के कोटा रोड स्थित होटल डिलक्स मे आयोजित सस्टनेबिलिटी सेमिनार में बोलते हुए विख्यात पर्यावरणविद एन जी विजयवर्गीय ने कही । उन्होंने कहा कि
हमारे ग्रह और पानी और हवा जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सस्टनेबिलिटी महत्वपूर्ण है। एक स्थायी भविष्य का निर्माण और जीवन जीने के स्थायी तरीके अपनाने से प्रदूषण कम होगा और पौधों और जानवरों के आवासों की रक्षा होगी।
भारतवर्ष का किसान परंपरागत खेती और मानसून पर निर्भर रहकर दयनीय स्थिति में पहुंच गया है परंतु अब यह स्थित बहुत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। भारत का किसान अपने खेतों में ऊर्जा की खेती करने वाला है ।
एम सी एल कंपनी के सीनियर बीडीए एवं गिर्द तालुका ऑनर आनंद चतुर्वेदी ने बताया कि भारतवर्ष की हर तहसील में बायोमास से सीएनजी और बाॅयो फर्टिलाइजर बनाने के प्लांट की स्थापना कर रहे हैं, इसके लिए कच्चा माल नेपियर या हाथी घास होता है जो गन्ना और बाजरे का संकर किस्म है । इसे एक बार बो देने पर सात से आठ साल तक लगातार फसल मिलती रहती है । इसको कम पानी की आवश्यकता होती है और यह पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है । इसकी प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर एक हजार टन तक फसल ली जा सकती है, इसे खरीदने की सुनिश्चितता है। जब तक बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना हो नैपियर घास से बायो कोल बनाने के संयंत्र की स्थापना कर रहे है ।
नसीराबाद के प्रोजेक्ट ऑनर बुधराम जाट ने बताया कि इसके लिए फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया जायेगा । जिसमें तहसील के सभी किसानों को सदस्य बनाया जाएगा । इस प्रोड्यूसर कंपनी को सीधे प्रोजेक्ट की लाभप्रदता से जोड़ा जाएगा ।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लांबा एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे । इस प्रोग्राम में बुधराम जाट देरांठू , अनिल राजोरिया ,आनंद वैष्णव देरांठू , सरवाड़ से नारायण धाकड , केकड़ी से जगदीश घटाला , टोडारायसिंह से महावीर धाकड़ , विजयपुर से मांगीलाल मीणा , आनंद चतुर्वेदी ग्वालियर , डॉ रामावतार पीपलू , प्रेमचंद खटीक मांडलगढ़ , श्याम लाल मीणा सवाई माधोपुर , राम रूप मीणा चौथ का बरवाड़ा , बनवारी जाट निवाई एमएस सहित भागचंद शर्मा नसीराबाद , सेठी सिंह रावत , शिव लहरी वैष्णव , महेंद्र जाट , गणपत जाट , नोरत जाट , बाबूलाल जाट , मानसिंह जाखड़ , महेंद्र सिंह रावत , चंपालाल जाट , ओमप्रकाश जाट , कानाराम जाट , कालूराम फलौदा , सुल्तान खान , विनोद कुमार भाटी , कन्हैयालाल राव , देवकरण जाट , सुरज्ञान जाट , सरपंच गण शोकरण चौधरी सनोद , राम सिंह चौधरी , सरपंच भंवर सिंह राठौड़ झडवासा , विजेंद्र सिंह राठौड़ देरांठू , रामदेव गुर्जर , रामपाल गुर्जर , घीसा लाल गुर्जर , रामपुरा तेजाजी धाम उपासक रतन लाल प्रजापत , अजमेर डेयरी अशोक मेला , किशनगढ़ डॉक्टर पंकज जैन , मेयो कॉलेज प्रिंसिपल रैना शर्मा , एडवोकेट हंसराज चौधरी , दिनेश चौधरी सहित अजमेर जिले सहित अन्य प्रान्तो से आये सैकडो की संख्या में किसान उपस्थित थे । वही मंच संचालन संजय सोनी देरांठू ने किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment