राजगढ़ धाम पर श्रद्वालुओं का उमड़ा भारी सैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओ का आगमन शनिवार सांयकाल से ही प्रारम्भ हो गया था , जो कि रविवार सांयकाल तक चलता रहा। धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था। चारो तरफ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी। शनिवार रात्रि में इतनी बड़ी संख्या में आये श्रद्धालुओ की सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये थाना अधिकारी नसीराबाद सदर मय पुलिस जाब्ते के साथ भीड को नियंत्रित किया । मेले में भीड़ का आलम यह था कि श्रद्धाुओ की संख्या तीस हजार के आकडे को भी पार कर गई। रविवारीय मेले में चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आई महिलाओं, छोटे बच्चो व पुरुषों ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए लगभग तीन हजार श्रद्धालुओ ने जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। धाम पर आये हुए हजारों श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये कई देर तक इन्तजार के बाद बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए , सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त की । रविवार को धाम पर व्यवस्था संभालने के लिये ठिकाना राजगढ के प्रेम सिंह गौेड़, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के साथ रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, पदम जैन, राजकुमार चावडा, विजय सिंह रावत, सुनील मेहता, विनय, श्याम शर्मा, कैलाश सेन, कमल शर्मा, कुलदीप, सलीम, पुनित, धर्मेन्द्र, महेन्द्र रावत, मनीष केकडी आदि भी मौजूद रहे।