राजगढ़ धाम पर भक्तो का भारी उमड़ा जन सैलाब
देश प्रदेश से सैकड़ों महिला पुरुषों ने लिया नशा नही करने का सकल्प
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आये हजारो श्रद्धालुओ में से सैकड़ो महिलाओं, छोटे बच्चो व पुरूषों ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। श्रद्धालुओ का आगमन शनिवार सांयकाल से ही प्रारम्भ हो गया जो कि रविवार सांयकाल तक चलता रहा। श्रावण मास के चलते नागौर,सीकर, झुंझंनु व केसरपुरा से आये श्रद्धालुगण अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बाबा के ड़ीजे की धुन पर नाचते गाते बाबा भैरव व माँ कालिका के झण्डे़ चढाये। धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था चारो तरफ भीड़ ही भीड नजर आ रही थी ट्राफिक पुलिस का जाप्ता नही आने से ट्राफिक की माकूल व्यवस्था नही हो पाई जिस कारण तेजा चौक से लेकर पावर हाउस राजगढ़ तक लगभग एक किलोमीटर तक जाम लगा हुआ था। धाम पर हजारो की भीड़ के चलते नसीराबाद थाना प्रभारी महावीर मीणा के साथ चौकी प्रभारी भौम सिंह व पुलिस लाईन्स अजमेर से आए पुलिस जाप्ते सहित श्रद्धलुओ की भारी भीड़ को संभालने के लिये मौके पर तैनात रहे। वही भीड का जायजा लेने पुलिस उप अधीक्षक नसीराबाद विजय सांखला ने भी मौके पर पहुँच कर व्यवस्था को सम्भाला। रविवार को बारिश के मौसम के चलते धाम पर आये हुए हजारों श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार के बाद बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिये मन्नत माँगी।