शीत लहर में रविवार को राजगढ़ धाम पर आई अपार भीड़

शीत लहर में रविवार को राजगढ़ धाम पर आई अपार भीड़

निःशुल्क भैरव चालीसा का हुआ वितरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर सर्द हवाओं और कोहरे के बीच रविवार को राजगढ़ धाम पर श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व मां कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना करके भैरव धाम की भैरव चालीसा का विधिवत विमोचन करते हुए श्रद्धालुओं में भैरव चालीसा का निःशुल्क वितरण प्रारम्भ किया। तत्पश्चात् श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराज ने गुप्त नवरात्राओं के प्रारम्भ होने पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी की खुशहाली का आशीर्वाद दिया साथ ही भिक्षावृत्ति को समाज का कलंक बताते हुए उससे मुक्त कराने का संकल्प दिलाया। महाराज ने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है व नशा ही समस्त बुराईयों की जड़ है नशे का त्याग करना चाहिए। इसी क्रम में धाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज की प्रेरणा स्वरूप अपने दोनों हाथ उठाकर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवार से धाम पर आए हुए श्रद्धालुओं को हाड कंपाने वाली ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबुल ट्रस्ट के सौजन्य से रजाई-गद्दे का समुचित प्रबन्ध किया गया। श्रद्धालुओं को सर्द हवाओं से बचाव के लिए टेन्ट तथा शनिवार की पूरी रात निःशुल्क चाय की व्यवस्था की गई। धाम पर हजारो की भीड़ के चलते श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार करना पड़ा । जिसके बाद सभी ने बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा की।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment