नसीराबाद नगरपालिका मे विशाल भजन संध्या का आयोजन आज

नसीराबाद नगरपालिका मे विशाल भजन संध्या का आयोजन आज

भजन संध्या मे राष्ट्रवादी भजन सम्राट माली देगे शानदार प्रस्तुति

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका मण्डल भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा , विक्रमी संवत 2080) चेटीचंड , श्री राम नवमी , महावीर जयंती , हनुमान जयंती , डा. भीमराव अंबेडकर जयंती आदि धार्मिक उत्सवो की श्रृंखला मे वृद्धि करते हुऐ अब एक विशाल भजन संध्या का आयोजन आज सोमवार को करवाने जा रही है । यह कार्यक्रम नगरपालिका के सेक्टर संख्या 4 , हाउसिंग बोर्ड कालोनी मे रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा । जिसमे मुख्य आमंत्रित कलाकार राजस्थान की शान , राष्ट्रवादी भजन सम्राट प्रकाश माली होगे । आयोजित होने वाली इस विशाल भजन संध्या के लिये नगरपालिका नसीराबाद की अध्यक्ष अनिता मित्तल, उपाध्यक्ष शम्भू साहू एवं पार्षदगण द्वारा मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा टेन्ट व्यवस्था अन्तर्गत आयोजन में बाहर से पधारने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवको, प्रबुद्धजनों, महिलाओं एवं पुरूषों के बैठने हेतु अलग – अलग स्थान चिन्हित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संवेदक को प्रदान किये गये। अधिशासी अधिकारी भगवतसिंह परमार ने बताया कि भजन संध्या में पधारेने वाले सभी भक्तगणो के बैठने के लिये अलग अलग व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पीने के पानी एवं पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आयोजन में पुलिस जाप्ता व चिकित्सा व्यवस्था का भी प्रबन्ध किया गया है।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष शम्भू साहू, पार्षद महावीर टांक, महेन्द्र डाबी, दीपक साहू, सत्यनारायण शर्मा, समाज सेवी प्रदीप मित्तल एवं नगरपालिका कार्मिक हरिराम सैनी, अक्षय सोनी, आकाष घुस्सर, उपदेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment