नसीराबाद नगरपालिका मे विशाल भजन संध्या का आयोजन 10 को
भजन संध्या मे राष्ट्रवादी भजन सम्राट माली देगे शानदार प्रस्तुति
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका मण्डल भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा , विक्रमी संवत 2080) चेटीचंड , श्री राम नवमी , महावीर जयंती , हनुमान जयंती , डा. भीमराव अंबेडकर जयंती आदि धार्मिक उत्सवो की श्रृंखला मे वृद्धि करते हुऐ अब एक विशाल भजन संध्या का आयोजन 10 अप्रैल , सोमवार को करवाने जा रही है । यह कार्यक्रम नगरपालिका के सेक्टर संख्या 4 , हाउसिंग बोर्ड कालोनी मे रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा । जिसमे मुख्य आमंत्रित कलाकार राजस्थान की शान , राष्ट्रवादी भजन सम्राट प्रकाश माली होगे । समस्त नगरपालिका वासियों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे इस कार्यक्रम मे पधार कर भजन संध्या का रसपान करने हेतू आग्रह किया है ।