भटियाणी के श्री खेडी वाले बालाजी मंदिर पर विशाल भजन संध्या 12 फरवरी को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम भटियानी में 12 फरवरी गुरुवार को श्री खेड़ी के बाला जी के नाम एक शाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या का शुभारंभ रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। मेला कमेटी के सदस्य एडवोकेट हंसराज चौधरी , सचिव दयालराम गुर्जर ने बताया की भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार पुरण गुर्जर, दिव्या वैष्णव एवं कुणाल राजसमंद अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में गोपाल म्यूजिकल ग्रुप, 27 मील चौराहा विजय नगर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं नृत्यांगना लक्की डांसर एंव राजू चौधरी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करेंगें। कार्यक्रम के निर्माता कालू गुर्जर हैं। संगीत संयोजन राजा बाबू चित्रा लांबा (देव साउंड, विजय नगर) द्वारा किया जाएगा। भजन संध्या का लाइव स्ट्रीम गोपाल म्यूजिक लाइव कवरेज द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी।
यह आयोजन मेला कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी भटियानी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Author: admin