भादरा:विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शिविर आयोजित किया

भादरा:विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शिविर आयोजित किया
-नियामत जमाला-
भादरा, 1 दिसंबर/स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बुधवार को द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में सैमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें किशन लाल चौहान व्याख्याता ने अनुशासन और संस्कार, गोविंद राम भाटी व्याख्याता ने कैरियर गाइडेंस,श्रीमती राधा व्याख्याता ने सफलता के सूत्र , ओमप्रकाश सुड्डा व्याख्याता ने सामुदायिक सेवा विषय पर व्याख्यान दिया । गोपाल सिंह पूनियां व्याख्याता एवं कार्यक्रम प्रभारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भी विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में समूह बनाकर विद्यालय परिसर की सफाई व गमलों के रंग रोगन का कार्य एवं कक्षा कक्षों का व्यवस्थितकरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ओमप्रकाश सुड्डा ने किया।
फोटो-विद्यालय में शिविर का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment